देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,417 नए मामले, पिछले तीन माह में सबसे कम

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,417 नए मामले, पिछले तीन माह में सबसे कम

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,417 नए मामले, पिछले तीन माह में सबसे कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 6, 2022 10:20 am IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,417 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,66,862 हो गयी है। संक्रमण के नए मामले पिछले तीन माह में सबसे कम हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 23 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,030 हो गयी है। मौत के इन नए मामलों में केरल द्वारा पुनर्मिलान किया गया एक मामला शामिल है। देश में उपचाराधीन मामले घटकर 52,336 रह गए हैं।

देश में छह जून को 3,714 नए मामले सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,638 की गिरावट दर्ज की गयी है।

दैनिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.06 प्रतिशत रही। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,38,86,496 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 213.72 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भाषा

शोभना प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में