नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 54 नये मामले सामने आए। इसी के साथ देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,532 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4,49,95,856 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 5,31,918 है और देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,406 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
भाषा नरेश
नरेश