भारत में कोविड-19 के 59 नए मामले आए
भारत में कोविड-19 के 59 नए मामले आए
नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 59 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 479 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,32,025 है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4.49 करोड़ (4,49,97,642) है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,65,138 हो गयी है तथा कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.67 करोड़ खुराक दिए जा चुके हैं।
भाषा साजन अर्पणा
अर्पणा

Facebook


