तमिलनाडु: बीमार महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
तमिलनाडु: बीमार महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
चेन्नई, 22 जुलाई (भाषा) चेन्नई पुलिस ने एक घर में कथित तौर पर घुसकर 48 वर्षीय बीमार महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चेन्नई के चेटपेट की रहने वाली महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का चूलैमेडु के एक अस्पताल में इलाज करा रही थी और इसके लिए वह अस्पताल के पास ईस्ट नमचिवायपुरम स्थित अपनी बहन के घर में अस्थायी रूप से रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जब महिला सो रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।
महिला ने चूलैमेडु थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस के एक दल ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान अन्ना नगर निवासी केशब कुमार पोकाडी (29) के रूप में की और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि पोकाडी स्थानीय भोजनालय में रसोइये के रूप में काम करता है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद पोकाडी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भाषा सिम्मी नरेश
नरेश

Facebook


