पंजाब में सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

पंजाब में सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

पंजाब में सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार
Modified Date: July 22, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: July 22, 2026 3:37 pm IST

होशियारपुर, 22 जुलाई (भाषा) पंजाब के होशियारपुर में एक दुकानदार को उसकी किराने की दुकान पर आई सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी होशियारपुर जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 27 जून को उस समय हुई जब बच्ची कुछ सामान खरीदने के लिए आरोपी के दुकान पर गई थी। घर लौटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को बताया कि दुकानदार ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की है।

उसने बताया कि जब मां ने इस बारे में दुकानदार से शिकायत की, तो उसने कथित तौर पर उसे धमकी दी, जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में