India on Iran US War: ‘ईरान ने जताया भारत का आभार’.. जानें भीषण युद्ध के बीच विदेश मंत्री ने संसद में दिये किन सवालों का जवाब

India Statement on Iran US War: इजरायल-ईरान युद्ध पर संसद में एस जयशंकर का बयान, ईरान ने भारत को धन्यवाद दिया, 67 हजार भारतीय सुरक्षित लौटे।

India on Iran US War: ‘ईरान ने जताया भारत का आभार’.. जानें भीषण युद्ध के बीच विदेश मंत्री ने संसद में दिये किन सवालों का जवाब

India Statement on Iran US War || Image- ANI News File

Modified Date: March 9, 2026 / 02:12 pm IST
Published Date: March 9, 2026 2:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान ने भारत को मानवीय मदद पर धन्यवाद दिया
  • कोच्चि पोर्ट पर ईरानी युद्धपोत को मिली अनुमति
  • 67 हजार भारतीय संघर्ष क्षेत्र से लौटे

दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच मोदी सरकार ने संसद में पूछे गये कई सवालों के जवाब दिए हैं। (India Statement on Iran US War) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी बताया है कि, ईरान ने भारत का आभार भी व्यक्त किया है।

ईरान का समर्थन नहीं करने पर सरकार की आलोचना

दरअसल भारत के भीतर भी इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर सियासत देखी जा रही है। विपक्ष केंद्र की सरकार पर ईरान के पक्ष में खड़ा नहीं होने और उनके शीर्ष नेता आयतुल्ला ख़ामेनेई पर हमले को लेकर भी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किये जानें का आरोप लगाया है।

ईरान ने जताया भारत का आभार

हालांकि विदेश मंत्री इस जयशंकर ने संसद में बताया है कि, (India Statement on Iran US War) “नेतृत्व स्तर पर ईरान के साथ संपर्क इस समय स्पष्ट रूप से कठिन है। (India on Iran US War) ईरान के विदेश मंत्री ने ईरानी युद्धपोत लावन को कोच्चि बंदरगाह पर डॉक करने की अनुमति देने के इस मानवीय कदम के लिए भारत का आभार व्यक्त किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हमारी एनर्जी सिक्योरिटी पर इस संघर्ष के असर को देखते हुए सरकार यह पक्का करने के लिए कमिटेड है कि वह एनर्जी मार्केट की अवेलेबिलिटी, कॉस्ट और रिस्क को ध्यान में रखे। हमारे लिए इंडियन कंज्यूमर का हित हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।”

बताया, कितने भारतीयों ने की वापसी

संघर्ष क्षेत्र से भारतीयों के वापसी पर एस जयशंकर ने कहा कि, (India Statement on Iran US War) “कल तक हमारे लगभग 67,000 नागरिक लौटने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके हैं। (India on Iran US War) वेस्ट एशिया से हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।”

इन्हें भी पढ़ें:-

Shajapur News: टीम इंडिया की जीत के जश्न के दौरान भड़की हिंसा, युवकों ने मस्जिद के पास फेंका ऐसा चीज, मचा बवाल, देखें वीडियो

Silver Price Today: शादी के सीजन में आई राहत की खबर! सप्ताह के पहले दिन 5000 रुपये गिरा चांदी का भाव, जानें आपके शहर में आज क्या है ताजा रेट?


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown