भारत ने ओ़डिशा तट से ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

Ads

भारत ने ओ़डिशा तट से ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

  •  
  • Publish Date - June 28, 2021 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

बालासोर (ओडिशा), 28 जून (भाषा) भारत ने अपनी आधुनिक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का ओडिशा के तट पर स्थित सैन्य अड्डे से सोमवार को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर की है।

डीआरडीओ के एक सूत्र ने बताया कि चिकनी सतह वाली यह मिसाइल अग्नि श्रृंखला का उन्नत स्वरूप है जिसका ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर चल प्रक्षेपक से प्रायोगिक परीक्षण किया गया।

तटीय हिस्से पर लगे परिष्कृत ‘ट्रैकिंग रडार’ और टेलीमेटरी के जरिए इसके प्रक्षेप पथ की निगरानी की गई।

बयान में बताया गया कि परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। यह उच्च स्तर की सटीकता के साथ मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करती है।

भाषा नेहा मनीषा

मनीषा