नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) दिल्ली में शाहपुर जाट गांव के निकट अगस्त क्रांति मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक विशाल पेड़ एक ऑटोरिक्शा पर गिर गया जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे एक विशाल पेड़ खड़े ऑटोरिक्शा पर गिर गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में दूसरा ऑटोरिक्शा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों के चालक दोपहर के भोज के लिए गाड़ियों के बाहर थे जिस वजह से वे बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने बताया कि पेड़ गिरने से अगस्त क्रांति मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई जिसके बाद पुलिस ने वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया।
भाषा नोमान नोमान देवेंद्र
देवेंद्र