भारत और कंबोडिया की सेनाएं दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास करेंगी

Ads

भारत और कंबोडिया की सेनाएं दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास करेंगी

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 06:51 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 06:51 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) भारत और कंबोडिया की सेनाएं दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य संबंधों को गहरा करने के तहत सोमवार से दो सप्ताह तक सैन्य अभ्यास करेंगी। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

अभ्यास ‘सिनबैक्स‘ का दूसरा संस्करण कंबोडिया के कम्पोंग स्पीउ प्रांत में आयोजित किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के बदलते परिवेश में हो रहा है।

अभ्यास में शामिल होने वाली भारतीय सेना की टुकड़ी में 120 जवान शामिल हैं, जिनमें से अधिकतर मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं। कंबोडियाई टुकड़ी में रॉयल कंबोडियाई सेना के 160 जवान शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों देशों का ये अभ्यास संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियान के दौरान शांतिरक्षक बलों द्वारा सामना की जा रही वर्तमान चुनौतियों के अनुरूप होगा।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन