जम्मू जा रहे बीएसएफ के 10 जवान गायब, आर्मी के स्पेशल ट्रेन में थे सवार

जम्मू जा रहे बीएसएफ के 10 जवान गायब, आर्मी के स्पेशल ट्रेन में थे सवार

जम्मू जा रहे बीएसएफ के 10 जवान गायब, आर्मी के स्पेशल ट्रेन में थे सवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: June 28, 2018 6:31 am IST

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से सेना के स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे सेना के 10 जवानों के गायब होने का मामला सामने आया है। बीएसएफ के ये जवान वर्धमान और धनबाद स्टेशन के बीच गायब हुए हैं। 27 जून बुधवार को पश्चिम बंगाल से बीएसएफ के जवान आर्मी की विशेष ट्रेन से मुगलसराय पहुंचे। मुगलसराय पहुंचने पर जब अधिकारियों ने जवानों की गिनती की तो 10 जवान कम निकले। जिसके बाद अफसरों ने 10 जवानों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।  

ये भी पढ़ें- सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो वायरल, देखें आतंकी अड्डों की तबाही का वीडियो

सभी जवान 83वीं बंगाल बटालियन के जवान हैं। जो पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से आर्मी की विशेष ट्रेन से जम्मू जा रहे थे। अफसरों के मुताबिक ये जवान वर्धमान और धनबाद रेलवे स्टेशन के बीच गायब हुए हैं। मुगलसराय पहुंचने पर जवानों के गायब होने की जानकारी मिली।

ये भी पढ़ें- 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षाकर्मियों का दर्द, 1 जुलाई से संविलियन का नहीं मिलेगा लाभ

जवानों के गायब होने के मामले की सूचना उच्‍च्‍ा अधिकारियों को दी गई। बीएसफ की ओर से गायब जवानों की खोज जारी है। मामले में बीएसएफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में मुगलसराय जीआरपी के सब इंस्‍पेक्‍टर जेके यादव ने एएनआई को बताया कि आर्मी स्‍पेशल गाड़ी से जम्‍मू जाते समय 10 जवानों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. जीआरपी की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में