सौमित्र चटर्जी के रूप में भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक रत्न खो दिया: शाह

सौमित्र चटर्जी के रूप में भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक रत्न खो दिया: शाह

सौमित्र चटर्जी के रूप में भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक रत्न खो दिया: शाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 15, 2020 10:32 am IST

नयी दिल्ली 15 नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन पर रविवार को गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक ‘‘रत्न’’ खो दिया, जिसने बांग्ला सिनमा को नयी ऊंचाइयां प्रदान कीं।

सौमित्र चटर्जी का 85 वर्ष की उम्र में रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सौमित्र चटर्जी जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। वे एक प्रतिष्ठित कलाकार थे, जिसने बांग्ला सिनेमा को नयी ऊंचाइयां प्रदान कीं। सौमित्र दा के रूप में भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक रत्न खो दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और उनके चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।’’

चटर्जी ने विश्व विख्यात निर्देशक दिवंगत सत्यजीत राय की 14 फिल्मों समेत 300 से ज्यादा अन्य फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने समानांतर सिनेमा के साथ ही व्यावसायिक फिल्मों में ‍विभिन्न किरदारों में खुद को बखूबी ढाला। उन्होंने मंच पर भी अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक के तौर पर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।

फिल्मी जगत का यह सितारा रोशनी के त्योहार के एक दिन बाद ही कोलकाता के एक अस्पताल में इस दुनिया से रुखसत हो गया। उन्हें कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

फिल्म ‘‘अपूर संसार’’ से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले चटर्जी ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में