भारतीय कंपनी ‘गैलैक्सआई’ को उपग्रह चित्रण प्रौद्योगिकी के लिए अमेरिकी पेटेंट मिला

भारतीय कंपनी ‘गैलैक्सआई’ को उपग्रह चित्रण प्रौद्योगिकी के लिए अमेरिकी पेटेंट मिला

भारतीय कंपनी ‘गैलैक्सआई’ को उपग्रह चित्रण प्रौद्योगिकी के लिए अमेरिकी पेटेंट मिला
Modified Date: September 8, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: September 8, 2026 8:23 pm IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी ‘गैलेक्सआई’ ने मंगलवार को घोषणा की कि उसे अमेरिका में अपनी ‘ऑप्टोएसएआर’ तस्वीर क्षमताओं से संबंधित मुख्य प्रौद्योगिकी के लिए पेटेंट मिला है, और इसके साथ ही, वह उपग्रह चित्रण प्रौद्योगिकी के लिए अमेरिकी पेटेंट पाने वाली पहली भारतीय ‘स्टार्टअप’ बन गई है।

ऑप्टोएसएआर चित्रण प्रौद्योगिकी ‘इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल’ (ईओ) और ‘सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (एसएआर) सेंसर को एक ही संचालन प्लेटफॉर्म में जोड़ती है।

गैलेक्सआई के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुयश सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘पेटेंट प्राप्त यह प्रौद्योगिकी हमें वैश्विक बाजार में सेवा देने और रक्षा, कृषि, बीमा, आपदा मोचन जैसे क्षेत्रों में मौसम की परवाह किए बिना तस्वीर लेने की सुविधा देने में सक्षम बनाती है।’’

इस साल तीन मई को, गैलेक्सआई ने अपने पहले और दुनिया के पहले ऑप्टोएसएआर चित्रण प्रौद्योगिकी उपग्रह ‘मिशन दृष्टि’ का प्रक्षेपण किया था।

हालांकि, सात जुलाई को कंपनी ने कहा कि उसका अपने उपग्रह ‘मिशन दृष्टि’ से संपर्क टूट गया है और इसके वापस मिलने की संभावना कम है।

भू-चुंबकीय सौर तूफान के कारण उपग्रह में गड़बड़ी आने से संपर्क टूट गया था।

भाषा

नेत्रपाल प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में