KKR और SRH के बीच IPL-12 का दूसरा मुकाबला, देखिए LIVE UPDATE

KKR और SRH के बीच IPL-12 का दूसरा मुकाबला, देखिए LIVE UPDATE

KKR और SRH के बीच IPL-12 का दूसरा मुकाबला, देखिए LIVE UPDATE
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 24, 2019 10:52 am IST

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में आईपीएल-12 का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने आईपीएल में अपना पिछला खिताब 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से टीम ने पिछले चार साल में तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई।

बता दें कि केकेआर ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में है जबकि एसआरएच की अगुवाई तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं। केन विलियमसन के चोटिल होने की वजह से भुवनेश्वर पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

अभी तक दोनों टीमों ने आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ 15 मैच खेले हैं। जिनमें से केकेआर ने 9 मैचों में जीत हासिल की जबकि एसआरएस ने 6 मुकाबलों में बाजी मारी।  


लेखक के बारे में