भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,653 हुई

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,653 हुई

भारत में कोविड-19  के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,653 हुई
Modified Date: June 24, 2023 / 11:55 am IST
Published Date: June 24, 2023 11:55 am IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,872 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,712 से घटकर 1,653 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,903 हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी दर्ज की गई है। देश में अभी तक कुल 4,44,60,316 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,36,190 खुराक दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा पारुल अमित

अमित


लेखक के बारे में