भारत के तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, राफेल जोधपुर में जापान के साथ हवाई अभ्यास में हिस्सा लेंगे

Ads

भारत के तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, राफेल जोधपुर में जापान के साथ हवाई अभ्यास में हिस्सा लेंगे

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 07:58 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) भारत का हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल विमान नौ से 22 सितंबर तक जोधपुर में जापान के साथ होने वाले द्विपक्षीय हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ में हिस्सा लेंगे।

चौदह दिन तक चलने वाले अभ्यास के दौरान, इसमें शामिल वायुसेना कर्मी आधुनिक युग के अभियानगत मिशन को अंजाम देंगे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स 9 से 22 सितंबर तक वायुसेना स्टेशन जोधपुर में ‘वीर गार्जियन’ नाम का द्विपक्षीय हवाई अभ्यास करेंगे।’’

मंत्रालय के अनुसार, भारतीय वायुसेना स्वदेशी एलसीए तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल जेट जैसे कई तरह के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा लेगी, जबकि जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स अपने एफ-2ए लड़ाकू विमान के साथ हिस्सा लेगी।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव