वीर सैनिकों का अदम्य साहस राष्ट्रीय गौरव का स्रोत : प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर कहा
वीर सैनिकों का अदम्य साहस राष्ट्रीय गौरव का स्रोत : प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर कहा
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस पर कहा कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारत के वीर सैनिकों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा।
मोदी ने कहा कि भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए असाधारण वीरता और समर्पण का परिचय देने वाले वीर सैनिकों के प्रति देश अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अत्यंत विषम परिस्थितियों में उनके अदम्य साहस का प्रदर्शन सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। देशभक्ति की उनकी अटूट भावना और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।’’
कारगिल विजय दिवस ‘ऑपरेशन विजय’ के वीर सैनिकों के साहस, बलिदान और अटूट संकल्प को सम्मान देने का अवसर है।
यह दिवस कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में मनाया जाता है और देश की संप्रभुता की रक्षा करने वाली अदम्य राष्ट्रीय भावना का उत्सव है।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


