सिंधु नदी जल संधि, चेनाब बेसिन का निरीक्षण करने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत

सिंधु नदी जल संधि, चेनाब बेसिन का निरीक्षण करने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत

सिंधु नदी जल संधि, चेनाब बेसिन का निरीक्षण करने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: January 27, 2019 1:45 pm IST

नई दिल्ली। भारत-पाक सीमा पर बहने वाली सिंधु नदी की सहायक नदी पर बन रहे बांध और पनबिजली परियोजना का निरीक्षण करने के लिए पाकिस्तान का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को भारत पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पाकिस्तानी आयुक्त सैयद मोहम्मद मेहर अली शाह कर रहे हैं।

बता दें कि लाहौर में पिछले साल अगस्त में सिंधु जल संधि पर हुई एक बैठक में भारत ने इसकी सहायक नदी चेनाब पर 1,000 मेगावाट के पाकल दुल बांध और 48 मेगा वाट की निचली कलनाई पनबिजली परियोजना पर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर दिया था। हालांकि पाकिस्तान की चिंताओं को दूर करने के लिए भारत ने पाक विशेषज्ञों को निरीक्षण के लिए यहां आने का न्योता दिया था।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड, शव ले जा रही पिकअप वैन खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल 

इस महीने की शुरुआत में भारत के सिंधु (जल) आयुक्त प्रदीप सक्सेना ने इन परियोजनाओं का निरीक्षण करने की इजाजत दी थी। यह पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की 31 जनवरी तक की भारत यात्रा पर है और 1 फरवरी को पाकिस्तान लौटेगा। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुए सिंधु जल संधि के तहत यह यात्रा की जाती है। सिंधु जल संधि के तहत सिंधु की तीन सहायक नदियों- सतलुज, ब्यास और रावी का जल भारत को आ‍वंटित किया गया है, जबकि चेनाब, झेलम और सिंधु का जल पाकिस्तान को आवंटित किया गया।


लेखक के बारे में