ITC के चेयरमैन योगेश चंद्र देवेश्वर का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांस

ITC के चेयरमैन योगेश चंद्र देवेश्वर का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांस

ITC के चेयरमैन योगेश चंद्र देवेश्वर का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 11, 2019 9:57 am IST

नई दिल्ली। ITC कंपनी के चेयरमैन वाई.सी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे देश की मशहूर कंपनी
इंडियन टोबैको कंपनी में लंबे समय तक चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत थे।

ये भी पढ़ें: 15 मई को सुबह 11 बजे एमपी बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे देखें 10वीं 12वीं के परिणाम

योगेश चंद्र देवेश्वर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई करने के बाद आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने 1968 में आईटीसी कंपनी ज्वाइन की थी इस बीच 1991 से लेकर 1994 तक वो विमानन कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

ये भी पढ़ें: सिद्धू की सभा में लगे मोदी के नारे, कांग्रेसियों ने कुर्सी फेंककर खदेड़ा भाजपाइयों 

वाई.सी देवेश्वर 1996 में आईटीसी के चेयरमैन बन गए। इसके साथ ही उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। न्हें यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की तरफ से ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड सम्मानित किया, इसके साथ ही उन्हें 2011 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

 

 


लेखक के बारे में