जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: October 31, 2022 3:07 pm IST

श्रीनगर, 31 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए सोमवार को एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, “कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर (जुमागिंड इलाके) में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी/घुसपैठिये को मार गिराया।”

पुलिस ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है तथा और विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा प्रशांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में