फोन की संख्या कटौती के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे कैदियों को जेल अधिकारियों से मिल रही धमकियां

फोन की संख्या कटौती के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे कैदियों को जेल अधिकारियों से मिल रही धमकियां

फोन की संख्या कटौती के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे कैदियों को जेल अधिकारियों से मिल रही धमकियां
Modified Date: February 15, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: February 15, 2026 12:56 am IST

फरीदाबाद, 14 फरवरी (भाषा) फरीदाबाद की नीमका जेल में साप्ताहिक फोन की संख्या में कटौती किए जाने के बाद 40 से अधिक कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए और आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उनसे दुर्व्यवहार किया गया तथा सजा की धमकियां दी गई।

कैदियों ने अपनी शिकायतों को एक पत्र में विस्तार से बताया है, जो शनिवार को ऑनलाइन सामने आया है। जेल अधीक्षक संजय बांगर से इस संबंध में संपर्क नहीं हो सका।

पत्र के अनुसार, पहले उन्हें हर सप्ताह में तीन दिन अपने घर पर फोन करने की अनुमति थी, जिसे घटाकर दो दिन कर दिया गया।

कैदियों ने पत्र में कहा कि कुछ कैदी बदलाव का कारण पूछने गए, लेकिन जेल अधिकारियों ने कथित तौर पर उनसे दुर्व्यवहार किया।

पत्र के अनुसार, उन्हें बताया गया था कि अगर कोई भी इस कदम के खिलाफ या जेल अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसे बैरक में ही बंद कर दिया जाएगा।

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में