BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IND vs PAK: T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी? जानें प्लेइंग XI और पूरा रिकॉर्ड

IND vs PAK: T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी? जानें प्लेइंग XI और पूरा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026/Image Source: ICC

T20 World Cup 2026/Image Source: ICC

tikesh Kumar
Published: 15 Feb 2026 | 7:16 amModified: 15 Feb 2026 | 9:19 am

IND vs PAK:  क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर देखने को मिलेगी जब भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए मुकाबला आज रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं और अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए भिड़ेंगी।

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया (India vs Pakistan T20 World Cup 2026)

भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रन से शिकस्त दी। चार अंकों और +3.050 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन भारत की ताकत बनकर उभरा है। पाकिस्तान ने पहले मैच में नीदरलैंड्स को रोमांचक अंदाज में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। +0.932 नेट रन रेट के साथ पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है।

हेड-टू-हेड में भारत का दबदबा (IND vs PAK head to head T20 record)

IND vs PAK:  टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत 13-3 से आगे है। टी20 विश्व कप की बात करें तो यहां भी भारत का पलड़ा भारी है 8 मैचों में 7 बार भारत ने जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे भारत ने बॉल-आउट में अपने नाम किया।

संभावित प्लेइंग XI (India-Pakistan Playing XI 2026)

  • भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
  • पाकिस्तान (संभावित XI): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

कहां देखें लाइव? (ndia vs Pakistan live streaming 2026)

IND vs PAK:  भारत में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी, जबकि टीवी पर सीधा प्रसारण Star Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं। क्या भारत अपना दबदबा कायम रखेगा या पाकिस्तान इतिहास बदलने में कामयाब होगा? जवाब आज कोलंबो के मैदान पर मिलेगा।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप ए के तहत खेला जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: India vs Pakistan T20 World Cup 2026

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm