असम : अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, मणिपुर के दो तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

Ads

असम : अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, मणिपुर के दो तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

  •  
  • Publish Date - September 3, 2025 / 01:00 PM IST,
    Updated On - September 3, 2025 / 01:00 PM IST

गुवाहाटी, तीन सितम्बर (भाषा) असम के कामरूप जिले में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मणिपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि मणिपुर के चुराचांदपुर से एक कार के जरिये निचले असम के किसी जिले में मादक पदार्थ जाया जा रहा है और वाहन कामरूप से होकर गुजरेगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने तड़के अमिंगांव में एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसके दरवाजों और डिक्की में छिपाकर रखे गए हेरोइन से भरे 74 साबुनदानी पैकेट बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 910 ग्राम था।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के निवासी हैं और उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थ नियंत्रक ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार जब्त हेरोइन की कुल कीमत करीब 7.28 करोड़ रुपये आंकी गई है।

भाषा मनीषा अमित

अमित