अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए: मार्गरेट अल्वा

Ads

अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए: मार्गरेट अल्वा

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 03:24 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 03:24 PM IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने एआई इम्पैट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर विरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में गरिमा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए।

बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह उनके व्यक्तिगत विचार हैं और कांग्रेस तथा उसकी जिम्मेदारी के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में गरिमा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए।’’

भाजपा द्वारा इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के बाद अल्वा ने सोमवार को अपने बयान पर सफाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आरएसएस और भाजपा के विपरीत कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विभिन्न दृष्टिकोणों, असहमति और सकारात्मक आलोचना को अनुमति दी है और उसका स्वागत किया है। एआई समिट में विरोध प्रदर्शन पर मेरे विचार व्यक्तिगत हैं और कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा के प्रति मेरी अटूट प्रतिबद्धता को कमतर नहीं करते हैं।’’

भाषा हक

प्रशांत

प्रशांत

ताजा खबर