ऋषिकेश में 16 मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

ऋषिकेश में 16 मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

ऋषिकेश में 16 मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
Modified Date: March 12, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: March 12, 2026 9:00 pm IST

ऋषिकेश, 12 मार्च (भाषा) ऋषिकेश में 16 मार्च से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए अब तक देश-विदेश के 1535 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने यहां ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में होने वाला आयोजन 22 मार्च तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार अब तक कुल 1535 प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा चुके हैं जिसमें से 35 विदेशी नागरिक हैं।

जैन ने बताया कि आयोजन के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में निगम ने ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार में योग सिखाने वाले 25 शिक्षण संस्थानों से सम्पर्क किया है।

उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान सुबह और दोपहर के सत्र में योग की कक्षाएं होंगी तथा शाम के सत्र में मनोरंजक कार्यक्रम होंगे जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या, भजन संध्या आदि शामिल हैं।

भाषा सं दीप्ति

शफीक

शफीक


लेखक के बारे में