Gujarat New DGP Appointment: इस राज्य में नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति.. इस सीनियर आईपीएस को सौंपी गई प्रदेश पुलिस की कमान, अधिसूचना जारी

Ads

IPS Gyanendra Singh Malik Appointed Gujarat New DGP: गुजरात के नए डीजीपी बने ज्ञानेंद्र सिंह मलिक, मुख्यमंत्री ने 415 कृषि सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए।

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 06:58 PM IST

IPS Gyanendra Singh Malik Appointed Gujarat New DGP || PTI Neews File

HIGHLIGHTS
  • ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को गुजरात का नया डीजीपी नियुक्त किया गया।
  • मुख्यमंत्री ने 415 कृषि सहायकों को नियुक्ति पत्र जारी किए।
  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

गांधीनगर: गुजरात राज्य की भूपेंद्र पटेल सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मालिक को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। (IPS Gyanendra Singh Malik Appointed Gujarat New DGP) गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक़, उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बने गुजरात के डीजीपी

वर्ष 1993 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक इससे पहले अहमदाबाद शहर पुलिस के पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) के पद पर तैनात थे। अब उन्हें गुजरात पुलिस के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, उन्हें एपेक्स स्केल (लेवल-17) में डीजीपी और आईजीपी के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद के लिए 2.25 लाख रुपये का निश्चित वेतन निर्धारित है।

मुख्यमंत्री ने कृषि सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्रीभूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। (IPS Gyanendra Singh Malik Appointed Gujarat New DGP) कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 21 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि राज्यभर में चयनित 415 कृषि सहायकों को ई-मेल के माध्यम से अपॉइंटमेंट लेटर भेजे गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील

मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त युवाओं से किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में कृषि सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरकों के आयात पर निर्भरता कम करने, प्राकृतिक खेती अपनाने और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए जागरूक करना इन युवाओं की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत

सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी

सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

Q1. गुजरात के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Ans: 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को गुजरात का नया डीजीपी बनाया गया है।

Q2. ज्ञानेंद्र सिंह मलिक पहले किस पद पर कार्यरत थे?

Ans: वे अहमदाबाद सिटी पुलिस के पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) के पद पर कार्यरत थे।

Q3. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यक्रम में क्या घोषणा की?

Ans: उन्होंने 415 कृषि सहायकों को नियुक्ति पत्र जारी कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की।