Chakubaji In Train: ट्रेन में नशे में धुत यात्री ने युवक के साथ कर दिया कांड, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Ads

Chakubaji In Train: केरल के पलक्कड में शनिवार को एक ट्रेन में एक युवक पर कथित तौर पर नशे में धुत एक सहयात्री ने चाकू से हमला कर दिया।

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 03:40 PM IST

Chakubaji In Train| Photo Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • केरल के पलक्कड में ट्रेन में यात्री ने अपने सहयात्री पर किया चाकू से हमला।
  • हमले में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल।
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Chakubaji In Train: पलक्कड: केरल के पलक्कड में शनिवार को एक ट्रेन में एक युवक पर कथित तौर पर नशे में धुत एक सहयात्री ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। शोरनूर रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घायल युवक को 35 टांके लगे हैं और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। (Chakubaji In Train) उन्होंने कहा कि आरोपी सहयात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कराईकल एक्सप्रेस हुई घटना

पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात कराईकल एक्सप्रेस में हुई, जो केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल और एर्नाकुलम जंक्शन के बीच चलती है। (Chakubaji In Train) इसने बताया कि दोनों व्यक्तियों के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब उनमें से एक का पैर दूसरे के पैर से टकरा गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Chakubaji In Train: अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद नशे में धुत आरोपी ने कथित तौर पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। (Chakubaji In Train) पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 (गैर-इरादतन हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-