रेल यात्री अब लाइव देख सकेंगे, कैसे बनता है आईआरसीटीसी के किचन में खाना

Ads

रेल यात्री अब लाइव देख सकेंगे, कैसे बनता है आईआरसीटीसी के किचन में खाना

  •  
  • Publish Date - July 5, 2018 / 08:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय रेलों में खाने की शिकायत अक्सर यात्रीगण करते रहते हैं। खाने की क्वालिटी, उन्हें पकाने की जगह की गंदगी और कीमत को लेकर आए दिन सवाल उठते हैं। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अब यात्रियों की इसी समस्या पर ध्यान दे रहा है। आईआरटीसी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए लाइव स्ट्रीमिंग मैकेनिज्म तैयार किया है। इसक माध्यम से यात्री अब खाना तैयार होते देख सकेंगे।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने बुधवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का उद्धाटन किया। इस तरह लाइव करने का सुझाव एक समीक्षा बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया था। इस पर आईआरसीटीसी के बनाए जा रहे भोजन की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। लाइव स्ट्रीमिंग देखकर यात्री जान सकेंगे कि उनके लिए कैसे भोजन तैयार किया जा रहा है और किस तरह पैक किया जा रह है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के गैलरी सेक्शन में इन वीडियो का लिंक डाला जाएगा, जिससे यात्री इस सारी प्रक्रिया को देख सकेंगे

यह भी पढ़ें : शशि थरुर को राहत, अग्रिम जमानत मंजूर, कोर्ट की अनुमति के बिना नहीं जा सकेंगे विदेश

बता दें कि आईआरसीटीसी ने पिछले दिनों ही नई वेबसाइट भी लॉन्च की है। इसके जरिए यात्रियों को तमाम तरह की परेशानियों से निजात दिलाकर, कई चीजों को आसानी से मुहैया कराया गया है।

वेब डेस्क, IBC24