आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस
Modified Date: April 6, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: April 6, 2026 6:25 pm IST

चंडीगढ़, छह अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) द्वारा समर्थित एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो हथगोले एवं एक ‘ग्लॉक’ पिस्तौल बरामद की है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि हथगोलों पर पीओएफ (पाकिस्तान आयुध कारखाना) के चिह्न हैं जो सीमा पार संबंधों का संकेत देते हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एक आरोपी को गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर चलाए गए एक समन्वित अभियान के तहत अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल कई राज्यों में पुलिस प्रतिष्ठानों को व्यवस्थित तरीके से निशाना बनाने में शामिल था जिसे अब सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है।

अमृतसर में पुलिस थाना राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यादव ने कहा, ‘‘मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।’’

भाषा

सिम्मी माधव

माधव


लेखक के बारे में