इतालवी प्रतिनिधिमंडल ने आईसीजी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, पोत निर्माण पर चर्चा की

इतालवी प्रतिनिधिमंडल ने आईसीजी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, पोत निर्माण पर चर्चा की

इतालवी प्रतिनिधिमंडल ने आईसीजी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, पोत निर्माण पर चर्चा की
Modified Date: April 30, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: April 30, 2026 9:22 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) पोत निर्माण से जुड़ी एक कंपनी के सदस्यों सहित एक इतालवी प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के अधिकारियों के साथ जहाज निर्माण, समुद्री प्रौद्योगिकी और क्षमता विकास में सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आईसीजी ने अपने मुख्यालय में प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की, जिसमें इटली की पोत निर्माण कंपनी ‘फिनकैंटिएरी’ के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चर्चा में भविष्य की परियोजनाओं के लिए भारतीय शिपयार्ड के साथ सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप, गतिशील अवस्थिति प्रणाली, उन्नत थ्रस्टर, एआई-सक्षम निर्णय समर्थन, मानवरहित हवाई प्रणालियों/ड्रोन-रोधी रक्षा और अगली पीढ़ी के हरित प्रणोदन सहित विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास और सह-विकास पर विचार-विमर्श किया।’’

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आईसीजी के महानिदेशक परमेश शिवमणि से भी मुलाकात की।

भाषा

नेत्रपाल सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में