सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण: धर्मेंद्र प्रधान

सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण: धर्मेंद्र प्रधान

सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण: धर्मेंद्र प्रधान
Modified Date: December 13, 2024 / 05:07 pm IST
Published Date: December 13, 2024 5:07 pm IST

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि ‘‘महिला सशक्तिकरण का भारतीय मॉडल’’ सृजित करना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाएं सभी निर्णय लेने वाली संरचनाओं में शामिल हों।

मंत्री ने महिला नेताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला ‘शेपिंग एकेडमिक एक्सीलेंस फॉर विकसित भारत 2047’ के उद्घाटन के अवसर पर यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘उभरती नयी विश्व व्यवस्था ज्ञान से प्रेरित होगी और महिलाएं परंपरागत सीमाओं को पार कर रही हैं, लैंगिक भूमिकाओं को चुनौती दे रही हैं तथा एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) सहित सभी क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण का भारतीय मॉडल तैयार किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाएं सभी निर्णय लेने वाली संरचनाओं में शामिल हों। जैसे-जैसे हम विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, नारी शक्ति अधिक निर्णय लेने वाली भूमिकाएं निभाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि महिला समानता और सशक्तिकरण ही हमारे समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकता है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में