यादवपुर विश्वविद्यालय को मिला कार्यवाहक कुलसचिव
यादवपुर विश्वविद्यालय को मिला कार्यवाहक कुलसचिव
कोलकाता, नौ सितंबर (भाषा) इतिहास के शिक्षक देवजीत दत्ता को यादवपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने वर्तमान कुलसचिव सेलिम बॉक्स मंडल के स्थान पर उनकी यह नियुक्ति की है। यहां के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के कला संकाय के इंद्रजीत बंद्योपाध्याय को कार्यवाहक वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये नियुक्तियां विश्वविद्यालय की कार्य परिषद द्वारा स्थायी कुलसचिव और वित्त अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया पर चर्चा करने के कुछ दिनों बाद हुई हैं।
कार्य परिषद ने इन प्रमुख प्रशासनिक पदों पर स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति के लिए गठित चयन समितियों में अपने दो प्रतिनिधियों को भी मनोनीत किया था।
अधिकारी ने बताया कि दत्ता और बंद्योपाध्याय छह महीने की अवधि के लिए इन अंतरिम जिम्मेदारियों को संभालेंगे।
ये बदलाव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करने के प्रयासों के तहत किए गए हैं, जिनमें कुलसचिव और वित्त अधिकारी के पद सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों में शामिल हैं।
भाषा सुमित नरेश
नरेश

Facebook


