Jagdeep Dhankhar Admitted AIIMS: अचानक AIIMS में भर्ती हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज, जानें उन्हें क्या हुआ?
Jagdeep Dhankhar Admitted AIIMS: अचानक AIIMS में भर्ती हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज, जानें उन्हें क्या हुआ?
Jagdeep Dhankhar Admitted AIIMS / Image Source: IBC24 File
- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली एम्स में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में
- पिछले सप्ताह दो बार बेहोश होने की घटनाएं, MRI और अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं
- स्वास्थ्य कारणों से धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था
नई दिल्ली: Jagdeep Dhankhar Admitted AIIMS पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को अचानक दिल्ली के एम्स में भर्ती हो गए हैं। जहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनका MRI समेत जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे।
Jagdeep Dhankhar Health News मिली जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह वो दो बार बाथरूम में दो बार बेहोश हो गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। AIIMS में भर्ती पूर्व उपराष्ट्रपति का एमआरआई किया गया। अब उनकी अन्य जांच मंगलवार को की जाएगी। बताया जा रहा है कि 74 साल के धनखड़ सोमवार को केवल रूटीन चेकअप के लिए AIIMS गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के लिए भर्ती होने पर जोर दिया।
पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं धनखड़
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब वो बेहोश हुए हैं। इससे पहले भी वो कई बार बेहोश हो चुके हैं, जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं। जहां वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।
इन्हें भी पढ़े:-
- Mardaani 3 Trailer Release: 93 लड़कियां गायब और खूंखार ‘अम्मा’ का खौ राज!.. मर्दानी 3 में खुलेंगे कई राज, 3 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
- Surajpur Obscene Dance Video: अश्लील डांस के पीछे नेताओं का हाथ, छत्तीसगढ़ के सरकारी रेस्ट में अर्धनग्न बार डांसरों बुलाकर नचवाया, चौकीदार के खुलासे से मचा हड़कंप

Facebook


