मेघालय में जेल में बंद भाजपा नेता को तीसरे मामले में गिरफ्तार किया गया

मेघालय में जेल में बंद भाजपा नेता को तीसरे मामले में गिरफ्तार किया गया

मेघालय में जेल में बंद भाजपा नेता को तीसरे मामले में गिरफ्तार किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: September 1, 2022 11:11 pm IST

शिलांग, एक सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेघालय इकाई के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक को एक और मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह पहले से दो अन्य मामलों में जेल में बंद हैं, जिनमें से एक मामला अपने फॉर्महाउस से देह व्यापार गिरोह चलाने से संबंधित है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पूर्व उग्रवादी नेता मारक पर उगाही, धोखाधड़ी और जालसाज़ी का आरोप है।

उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया था और वेस्ट गारो हिल्स जिले की अदालत में पेश किया गया था, जिसने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

वेस्ट गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेकानंद सिंह ने कहा कि भाजपा को व्यापारियों से पैसों की उगाही करने में कथित रूप से लिप्त होने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उन्हें पहले उत्तर प्रदेश से 29 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन पर वेस्ट गारो हिल्स जिले में अपने फार्महाउस से देह व्यापार का गिरोह चलाने का आरोप है।

इसके बाद उन्हें 10 अगस्त को विस्फोटक पदार्थ कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने भाजपा नेता के फार्महाउस से विस्फोटक बरामद किए थे।

भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है।

भाषा नोमान संतोष

संतोष


लेखक के बारे में