Jaipur Molestation Case News : राजधानी की 4 महिलाओं के साथ किया ऐसा कांड, पुलिस से बचने के लिए अपनाई ये खतरनाक तरकीब, लेकिन ‘तीसरी आंख’ ने खोल दिया पूरा राज

Ads

जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार कर लिया। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 07:11 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 07:14 PM IST

Jaipur Molestation Case News / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोपी MP से गिरफ्तार
  • CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • आरोपी पर 30+ पुराने केस, कई महिलाओं से छेड़छाड़ कबूल

जयपुर : Jaipur Molestation Case News  राजस्थान के जयपुर ज़िले में गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 33 वर्षीय भगोड़े आरोपी राहुल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। आरोपी को मध्य प्रदेश के मुरैना से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाया गया है। गिरफ्तारी के डर से भागने की कोशिश में आरोपी के हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी हो गए हैं। पुलिस ने उसे पनाह देने वाले उसके दो साथियों, शुभम अग्रवाल और बाबूलाल बराला को भी गिरफ्तार किया है।

कई और महिलों के साथ छेड़छाड़

दरअसल आरोपी राहुल गुर्जर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश में 33 और जयपुर में 5 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और पीआईटीए एक्ट जैसे संगीन जुर्म शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने पिछले एक महीने में जयपुर के अलग-अलग इलाकों में कम से कम चार और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की है।

Pregnant Woman Harassment Jaipur 15 अप्रैल को मुरैना में किया था सरेंडर

आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी-मूंछ मुंडवा ली थी और पाली, गुजरात और ग्वालियर में छिपता फिर रहा था। 15 अप्रैल को उसने मुरैना की एक अदालत में सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन जब जयपुर पुलिस उसे लेने पहुँची तो उसने भागने का प्रयास किया, जिसमें वह घायल हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी जयपुर में स्पा सेंटर चला रहे थे, जिसकी अब पुलिस जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-