Jaisalmer Cow Death Video: 500 गायों की मौत, नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से वायरल हुआ मवेशियों की सड़ी गली लाश का वीडियो, गुस्साए ग्रामीणों ने पूछा- क्या कर रही डबल इंजन की सरकार?

Ads

Jaisalmer Cow Death Video: 500 गायों की मौत, नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से वायरल हुआ मवेशियों की सड़ी गली लाश का वीडियो, गुस्साए ग्रामीणों ने पूछा- क्या कर रही डबल इंजन की सरकार?

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 10:41 AM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 10:42 AM IST

Jaisalmer Cow Death Video: 500 गायों की मौत, नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से वायरल हुआ मवेशियों की सड़ी गली लाश का वीडियो, गुस्साए ग्रामीणों ने पूछा- क्या कर रही डबल इंजन की सरकार? Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • 500 गायों की मौत के बाद हड़कंप मच गया
  • गायों की सड़ी-गली लाशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • पानी की कमी के कारण गायों की मौत हुई

जैसलमेर: Jaisalmer Cow Death Video गायों के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें कई तरह की योजनाएं चल रही है, लेकिन ये योजनाएं सिर्फ कागजों तक सिमित रह गई है। कहीं चारा की कमी से गायों की मौत हो जा रही तो कहीं प्रबंधन की अनदेखी बेजुबान मवेशियों की जान ले ले रही है। हैरानी की बात तो ये है कि गायों के ​पीने के लिए पानी तक का संकट बना हुआ है। जी हां राजस्थान के जैसलमेर से गायों की मौत की खबर सामने आई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। गायों की लाश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

500 गायों की मौत के बाद मचा हड़कंप

Jaisalmer Cow Death Video मिली जानलकारी के अनुसार मामला नगर परिषद के डंपिंग यार्ड का है, जहां 500 गायों की मौत हो गई है। इन गायों की सड़ी गली लाश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डंपिंग यार्ड में नगरपरिषद के मृत पशुओं के अधिकृत हड्डी ठेकेदार द्वारा इन मरी हुई गायों के शवों के निस्तारण न करने से आमजन में नाराजगी का माहौल व्याप्त है। मृत गायों के शवों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से गो प्रेमियों में यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

गायों की सड़ी-गली लाश का वीडियो वायरल

गायों के शव का वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए यार्ड के मृत पशुओं के ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। फिलहाल नगरपरिषद ने मृत पशुओं को डंपिंग यार्ड से हटाकर निस्तारण कर दिया है।

 

पानी की कमी के चलते गायों की मौत

वहीं, दूसरी ओर जिले के देरासर गांव में पानी की किल्लत गायों की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को लिमा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पानी की किल्लत के कारण इनकी मौत हुई है। एक गाय का शव सूखे जलकुंड के अंदर ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की तलाश में गाय यहां तक पहुंची, लेकिन पानी न मिलने से प्यास से तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

जैसलमेर में गायों की मौत का मामला क्या है?

जैसलमेर के नगर परिषद डंपिंग यार्ड में बड़ी संख्या में मृत गायों के शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 500 गायों की मौत हुई है, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आ गया है।

गायों की लाशों का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

डंपिंग यार्ड में पड़ी सड़ी-गली गायों की लाशों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद गो-प्रेमियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

प्रशासन ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने मामले की फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी है। वहीं नगर परिषद आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

क्या पानी की कमी भी गायों की मौत का कारण बनी?

स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि देरासर गांव क्षेत्र में पानी की किल्लत के कारण कई गायों की मौत हुई है। एक गाय का शव सूखे जलकुंड में मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

मृत गायों के शवों का क्या किया गया?

नगर परिषद ने मृत पशुओं के शवों को डंपिंग यार्ड से हटाकर उनका निस्तारण करा दिया है। साथ ही मामले की जांच और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।