जयशंकर ने वियतनाम में नौका पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत होने पर शोक जताया

Ads

जयशंकर ने वियतनाम में नौका पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत होने पर शोक जताया

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 08:03 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 08:03 AM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वियतनाम में एक नौका पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नौका दुर्घटना से बेहद दुखी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

नौका पर 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार स्थानीय सदस्यों समेत कुल 36 लोग सवार थे। इनमें से 21 लोगों को बचा लिया गया।

फू क्वोक, वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है और अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों तथा द्वीप भ्रमण के कारण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला