जयशंकर ने पुर्तगाल के अपने समकक्ष के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

Ads

जयशंकर ने पुर्तगाल के अपने समकक्ष के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 10:44 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 10:44 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को पुर्तगाल के अपने समकक्ष पाउलो रेंजेल से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ-साथ द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रेंजेल के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने पश्चिम एशिया संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के बारे में भी चर्चा की।’’

एक महीने पहले पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से जयशंकर ने विभिन्न देशों के कई समकक्षों से बात की है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दोहराया कि वह खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में बदलती स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर एक दिन पहले अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा था, ‘‘हम संयम दिखाने और तनाव कम करने का आह्वान करते रहे हैं, और साथ ही संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के साधन के रूप में संवाद और कूटनीति पर जोर देते हैं।’’

भाषा आशीष अमित

अमित