उपराष्ट्रपति ने गौहाटी विश्वविद्यालय में 110 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजना की आधारशिला रखी

Ads

उपराष्ट्रपति ने गौहाटी विश्वविद्यालय में 110 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजना की आधारशिला रखी

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 12:10 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 12:10 PM IST

गुवाहाटी, सात सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को यहां गौहाटी विश्वविद्यालय में 110 करोड़ रुपये की लागत वाली बुनियादी ढांचा विकास परियोजना की आधारशिला रखी।

असम के अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन राधाकृष्णन ने इस पूर्वोत्तर राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, शिक्षा मंत्री रानोज पेगू, विश्वविद्यालय के कुलपति नानी गोपाल महंत और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में परियोजना की आधारशिला रखी।

इस परियोजना के प्रमुख घटकों में शैक्षणिक भवन, छात्रों के लिए एक हॉस्टल, आधुनिक मेस भवन, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रावास, कृष्ण कांत हांडिके पुस्तकालय-सह-सेमिनार हॉल का नवीनीकरण, बिरिंची बरुआ सभागार का उन्नयन और ‘डी-ग्रेड’ कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर का निर्माण शामिल है।

इस अवसर पर राधाकृष्णन ने दो पुस्तकों का भी विमोचन किया। इनमें ‘डॉ. भूपेन हजारिका : 100 इयर्स ऑफ ए वांडरिंग सॉन्ग’ और विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘चंद्रकांता अभिदान’ का पांचवां संस्करण शामिल है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा