जयशंकर नौ अप्रैल को मॉरीशस और यूएई के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे

जयशंकर नौ अप्रैल को मॉरीशस और यूएई के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे

जयशंकर नौ अप्रैल को मॉरीशस और यूएई के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे
Modified Date: April 8, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: April 8, 2026 10:18 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के मकसद से बृहस्पतिवार को मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।

जयशंकर अपनी यात्रा के पहले चरण में मॉरीशस जाएंगे, जहां वह नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण परिदृश्य की समीक्षा करेंगे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने जयशंकर की द्वीपीय राष्ट्र मॉरीशस की नौ से 10 अप्रैल की यात्रा के संबंध में कहा कि वह मॉरीशस के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान जयशंकर के अन्य प्रतिभागी देशों के समकक्षों के साथ चर्चा करने की उम्मीद है।

जयशंकर अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 11 से 12 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में