जम्मू कश्मीर के राजौरी में वाहन खाई में गिरा, 12 घायल
जम्मू कश्मीर के राजौरी में वाहन खाई में गिरा, 12 घायल
( तस्वीर सहित )
राजौरी/जम्मू, छह नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कैंची मोड़ पर उस वक्त हुई जब कोटरंका से राजौरी जा रहे एक टेम्पो के चालक ने मोड़ के पास वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद 12 लोगों को बचाया गया और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से संबद्ध राजौरी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है।
भाषा साजन मनीषा
मनीषा

Facebook


