जम्मू-कश्मीर के सांबा में खूंखार अपराधी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा में खूंखार अपराधी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा में खूंखार अपराधी गिरफ्तार
Modified Date: December 26, 2023 / 06:06 pm IST
Published Date: December 26, 2023 6:06 pm IST

जम्मू, 26 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में कथित तौर पर एक खूंखार अपराधी को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जम्मू के अखनूर इलाके के रहने वाले विशाल शर्मा को विजयपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शर्मा एक खूंखार अपराधी है और उसके खिलाफ 2019 व 2023 में अखनूर थाने में हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं।

सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोष ने बताया कि इस साल जिले में पुलिस ने कुल 156 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में