जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दिल का दौरा पड़ने से डीएसपी की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दिल का दौरा पड़ने से डीएसपी की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दिल का दौरा पड़ने से डीएसपी की मौत
Modified Date: June 22, 2025 / 09:27 pm IST
Published Date: June 22, 2025 9:27 pm IST

श्रीनगर, 22 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के एक युवा पुलिस अधिकारी की रविवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आमिर अमीन भट को कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके के उजरू स्थित उनके घर में अचानक दिल का दौरा पड़ा।

उन्होंने बताया कि भट (30) को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

भट ने वर्ष 2024 में जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने परिवीक्षा अवधि पूरी की थी और वह अपनी पहली पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे।

भाषा प्रीति दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में