जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: April 12, 2023 / 07:25 pm IST
Published Date: April 12, 2023 7:25 pm IST

श्रीनगर, 12 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के चाकूरा में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि घटना के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

फिलहाल दोनों ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में