जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर और गांदरबल जिलों में रंगदारी मामले में छापेमारी

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर और गांदरबल जिलों में रंगदारी मामले में छापेमारी

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर और गांदरबल जिलों में रंगदारी मामले में छापेमारी
Modified Date: July 20, 2026 / 11:33 am IST
Published Date: July 20, 2026 11:33 am IST

श्रीनगर, 20 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को पहचान बदलकर धोखाधड़ी करने और रंगदारी मांगने के मामले में श्रीनगर और गांदरबल जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की।

जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला ठगों के एक संगठित गिरोह से जुड़ा है। गिरोह के सदस्य अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों के रूप में खुद को पेश करते थे और फर्जी शिकायतों, गिरफ्तारी की धमकी देकर वरिष्ठ नागरिकों को डराते थे तथा उनसे पैसे ऐंठते थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस मामले में आरोपियों ने श्रीनगर शहर में रहने वाले एक वरिष्ठ नागरिक से 30 लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठी है। आरोपियों मुबाशिर अहमद याट्टो, नसीर मकबूल बिचू, मुदस्सिर सादिक नजर और मुनीर अहमद मीर के आवासों पर तलाशी ली जा रही है।’’

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में