जम्मू कश्मीर सरकार इस साल 30 हजार रिक्त पदों को भरेगी : उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर सरकार इस साल 30 हजार रिक्त पदों को भरेगी : उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर सरकार इस साल 30 हजार रिक्त पदों को भरेगी : उमर अब्दुल्ला
Modified Date: February 20, 2026 / 06:59 pm IST
Published Date: February 20, 2026 6:59 pm IST

जम्मू, 20 फरवरी (भाषा) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को दोहराया कि उनकी सरकार समयबद्ध तरीके से रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के साथ उन्होंने इस साल 30 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदस्य प्रोफेसर घरू राम भगत द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने सदन को सूचित किया कि सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, इस्तीफे और अन्य प्रशासनिक कारणों से विभिन्न सरकारी विभागों में समय-समय पर रिक्तियां उत्पन्न होती रहती हैं।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘रिक्तियों के समय-समय पर मूल्यांकन और वैधानिक प्रावधानों के अनुसार संबंधित भर्ती एजेंसियों को समय पर जानकारी भेजने के लिए संस्थागत तंत्र मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कई उपाय किए हैं।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में