जम्मू कश्मीर: इल्तिजा मुफ्ती ने संदिग्ध गौ रक्षकों के ‘हमले’ के बाद लापता व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात की

Ads

जम्मू कश्मीर: इल्तिजा मुफ्ती ने संदिग्ध गौ रक्षकों के 'हमले' के बाद लापता व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 12:42 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 12:42 AM IST

जम्मू, 21 अप्रैल (भाषा) पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कथित तौर पर 12 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में गौ रक्षकों द्वारा पीछा किये जाने और हमला किए जाने के कारण कथित तौर पर एक नदी में कूदने के बाद लापता हुए युवक के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की।

पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और इस मामले के संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के कारण जिले में व्यापक विरोध प्रदर्शन और तनाव फैल गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि उखराल तहसील के मुंडखाल पोगल निवासी 25 वर्षीय तनवीर अहमद चोपन जम्मू से अपने पैतृक गांव की ओर एक पिकअप ट्रक में एक दुधारू गाय और दो बछड़ों को लेकर जा रहा था तभी कथित तौर पर उस पर हमला हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों से बचने की कोशिश में चोपन पास के नाले बिश्लारी में कूद गया।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने चोपन के परिजनों से मुलाकात की और घटना की गहन जांच करके सख्त कार्रवाई और इसमें शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन