जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 16 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 16 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
जम्मू, दो जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक सरपंच की हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह मामला वर्ष 2008 का है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि केशवान निवासी मीर हुसैन जिले का सर्वाधिक वांछित भगोड़ा था और उसे किश्तवाड़ से विशेष सूचना मिलने पर एक विशेष टीम ने गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया कि 16 साल पहले 2008 में नागनी घाड़ केशवान इलाके के तत्कालीन सरपंच बशीर अहमद का अपहरण कर उनकी हत्या करने के बाद हुसैन भूमिगत हो गया था।
उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ रणबीर दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में सुनवाई के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन
रंजन

Facebook


