जम्मू कश्मीर : डोडा में कार नाले में गिरने से एक की मौत, तीन घायल
जम्मू कश्मीर : डोडा में कार नाले में गिरने से एक की मौत, तीन घायल
जम्मू, 12 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को पहाड़ी सड़क से एक कार फिसल कर नाले में जा गिरी जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब कार भद्रवाह चंबा मार्ग से फिसल कर थानाला क्षेत्र स्थित झिनहिनी नाले में जा गिरी।
उन्होंने बताया कि कार किश्तवाड़ से हिमाचल प्रदेश के चंबा जा रही थी तभी हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा

Facebook


