श्रीनगर, 17 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बृहस्पतिवार को कुपवाड़ा जिले के दो आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क करने का आदेश दिया। ये आतंकवादी पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
डीजीपी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियां कुपवाड़ा जिले के काचामा निवासी अब्दुल मजीद कुरैशी और परवेज अहमद कुरैशी की हैं।
प्रभात द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब्दुल मजीद की 10 कनाल और परवेज अहमद की पांच कनाल भूमि कुर्क की गई है।
कुर्क की गई संपत्तियों में दो आवासीय मकान भी शामिल हैं।
आतंकवादियों के संगठन के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश