जम्मू-कश्मीर: बारामूला में ‘ब्राउन शुगर’ जैसे पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में ‘ब्राउन शुगर’ जैसे पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार
श्रीनगर, 17 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बारामूला जिले के पट्टन इलाके से तीन कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।
बारामूला पुलिस के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है कि उनके पास से 61 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ जैसा पदार्थ, प्लास्टिक की 39 थैलियां और वजन करने की एक मशीन मिली।
उन्होंने बताया कि पट्टन पुलिस थाना में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ के मूल्य का उल्लेख नहीं किया।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश
अविनाश

Facebook


